फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा मंडी में ग्वार, धान की आवक और खरीद तेज

Sun, 28 Sep 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की सभी मंडियों में खरीफ सीजन की फसलों धान और ग्वार की आवक में तेजी आई है। इसके लिए शनिवार को मंडियों में 23 गेट पास काटे गए तो 111 मीट्रिक टन के करीब धान की आवक हुई है। हालांकि अभी बाजरे की आवक नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान अनाज मंडी कालांवाली के 21 गेट पास और रोड़ी के दो गेटपास काटे गए। ग्वार की खरीद निजी स्तर पर हो रही है। ऐसे में ग्वार की फसल में झाड़ की कमी के कारण क्षति की भरपाई नहीं हो रही है।

जिले की मंडियों में फसलों में आवक दिन-प्रतिदिन तेज हो रही है। ऐसे में किसान फसल कटाई, मड़ाई के बाद मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। सिरसा मंडी में अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को धान और ग्वार की फसल में तेजी रही। हालांकि किसान धान की दो किस्मों 1509 और 1692 की उपज ला रहे हैं।
विज्ञापन

धान की इन किस्मों की सरकारी खरीद न होने के कारण वह व्यापारियों को उपज बेच रहे हैं। पीआर धान अभी सिरसा मंडी में नहीं आ रहा है। कालांवाली व रोडी मंडी में पीआर धान की आवक के साथ सरकारी खरीद हो रही है।
किसानों के अनुसार इस बार धान की 1509 और 1692 किस्म का दाम ठीक मिल रहा है लेकिन इसके मुकाबले मौसम की मार के कारण उपज में पिछले वर्ष के मुकाबले तीन से चार क्विंटल तक की कमी आई है। ग्वार की उपज शनिवार को 4,025 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकी।

उधर, घग्गर के इलाकों में धान की फसल खराब होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई के लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इधर, मंडी में ग्वार की फसल लेकर आ रहे किसानों के चेहरे भी मुरझाए से नजर आए। किसानों के अनुसार इस बार ग्वार की फसल पर मौसम की भारी मार पड़ी है। ग्वार की फसल में झाड़ के अनुसार किसानों की भरपाई कम हो रही है। मुनाफे के नाम पर तो किसान खाली दिलासा ले रहे हैं।

किसानों को नहीं मिली राहत
इस बार ग्वार की फसल पर मौसम की भारी मार पड़ी हैं। नौ एकड़ में ग्वार की फसल लगाई थी। इसमें प्रति एकड़ मात्र तीन क्विंटल के करीब उपज हुई है इससे फसल का खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा है। अगली बार ग्वार की फसल के बजाय अन्य फसल लगाएंगे। - सतपाल सिंह, किसान, गांव चोरमार।

फसल कटाई के बाद शनिवार को ग्वार की उपज मंडी में लेकर आए हैं। बारिश के कारण ग्वार की फसल के झाड़ में काफी कमी आई हैं। पहले के मुकाबले आधा ही हुआ है। इससे तो फसल का खर्च भी नहीं पूरा होगा। परिवार ने मेहनत भी सालभर की। - चरणजीत सिंह, किसान, निवासी गांव चोरमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें