संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में आरोपी महेश बांसल को एसआईटी ने वीरवार को हिरासत में ले लिया। एसआईटी की महेश बांसल से रात करीब दस बजे तक पूछताछ की जाती रही।
बता दें कि महेश बांसल निवासी सेक्टर 19 पर वर्ष 2018 में जीएसटी विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें उस पर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने के आरोप लगे थे। इसके चलते पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने एसआईटी का गठन कर मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अब महेश बांसल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ऐसे में अब इस मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना बनी है। बीते वर्ष भी महेश बांसल की ओर से फर्जी तरीके से लोगों के दस्तावेज लेकर और उनके नाम पर फर्म खोल कर लाखों का लेन देन किए जाने को मामला सामना आया था। पीड़ितों के पास जीएसटी विभाग का नोटिस पहुंचा तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। पीड़ित ने महेश बांसल की दुकान के बाद अनाज मंडी में टेंट लगाकर धरना तक दिया था।
वर्जन
फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने मामले में महेश बांसल से पूछताछ की जा रही है।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा