फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लूटी गई बालियों को फाइनेंस कंपनी में जमा कराकर ले लिया था लोन

Thu, 16 Mar 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते डीएसपी कुलदीप बैनीवाल व अन्य। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली (सिरसा)। डबवाली डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल व शहर थाना प्रभारी एसआई राजाराम ने बताया कि दो चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने लूटी गई बालियों को एक फाइनेंस कंपनी में जमाकर उस पर लोन ले लिया था। लूटी गई सोने की बालियां भी फाइनेंस कंपनी से बरामद की गई है। दोनों आरोपियों ने दस वारदात भी कबूल की है।



डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव सिविया निवासी बलकरण सिंह (37) और पंजाब के जिला बठिंडा के गांव दियोण निवासी गुरप्रीत सिंह (34) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने डबवाली उपमंडल के गांव मसीतां, लखुआना, मौजगढ़, देसूजोधा, देसू मलकाना, ओढ़ां, डबवाली, पथराला व तरखानवाला में छीनाझपटी की दस वारदात करनी कबूल की हैं।
विज्ञापन


बैनीवाल ने बताया कि इन दोनों ने महिलाओं से जो सोने की बालियां लूटी थीं, उनमें से चार जोड़े यानि आठ बालियां भी बठिंडा स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी से बरामद कर ली गई हैं। लूटी गई बालियों को फाइनेंस कंपनी में जमाकर आरोपियों ने लोन ले लिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने वारदात में संलिप्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। डीएसपी बैनीवाल ने बताया कि प्रोबेशनल ऑफिसर और देसूजोधा पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार, अजीत सिंह की टीम ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके लिए इन्हें पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।



नशा करने के साथ ही नशीला पदार्थ भी बेचता था

आरोपी बलकरण सिंह 12वीं पास है और राजमिस्त्री का काम करता था। बाद में नशा करने के साथ नशीले पदार्थों को बेचने का भी काम करने लगा। इसका साथी गुरप्रीत सिंह मात्र सातवीं पास है और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। अभी छह महीने की जेल काटकर आया था। इनकी दोस्ती करीब छह साल पुरानी है। मोटरसाइकिल गुरप्रीत सिंह का है। बाइक को बलकरण चलाता था और बाली आदि झपटने का काम गुरप्रीत करता था। इस पर पहले भी एनडीपीसी का एक केस चल रहा है।
विज्ञापन




मेरी ग्रामीणों व शहरवासियों से अपील है कि गांवों में ठीकरी पहरा लगवाएं। शहर में चौकीदार की व्यवस्था करें, ताकि वह रात्रि में पहरा देकर सभी को सतर्क करें। हालांकि पुलिस फोर्स की कमी है, लेकिन फिर भी पुलिस कर्मी पूरे मुस्तैद हैं। रात्रि गश्त के साथ चोरी व छीनाझपटी की वारदात ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं। शहरवासियों को चाहिए कि वह अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर ही दोनों आरोपी पकड़े गए हैं।



-कुलदीप सिंह बैनीवाल, डीएसपी डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें