फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 महीने बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक, 11 शिकायतों में से सिर्फ 3 का हो सका निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना काल के कारण अक्टूबर 2019 के बाद बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई।। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने की। इस दौरान कुल 11 शिकायतें रखी गईं, लेकिन इनमें से सिर्फ तीन का ही मौके पर निपटान हो सका। आठ शिकायतों को लंबित रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, नगराधीश गौरव गुप्ता, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता एआर भांभू, सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, डीडीए डॉ. बाबू लाल व डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, कष्ट निवारण समिति के सदस्य प्रदीप रातूसरिया आदि मौजूद रहे।
तटबंधों पर मिट्टी डालने वाले ट्रैक्टरों के गलत नंबर सहित 8 शिकायत लंबित
बैठक में सुरेंद्र सरदाना एडवोकेट की शिकायत थी कि घग्गर नदी के तटबंधों को मजबूत करने के लिए जिन जेसीबी व ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी डाली गई थी, इन वाहनों में से अधिकतर के नंबर बाइक और ऑटो के पाए गए हैं। इस पर अध्यक्ष ने अतिरिक्त उपायुक्त को नियुक्त करते हुए मामले की जांच करने के निर्देश दिए। प्लाट की जमा राशि के ब्याज व प्लाट का स्थानांतरण न करने के संबंध वाली शिकायत पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करते हुए नगर पालिका को तुरंत ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में लीलू राम पुत्र मंगला राम का आरोप है कि उसकी लड़की किरण उर्फ बादो को करीब 10 महीने पहले लड़की के पति, उसके देवर व सास ने मिलकर दहेज के कारण मार दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस जांच में तीसरे आरोपी की हत्या के दिन कोई मौजूदगी नहीं पाई गई है। इस अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अपनी जांच को जारी रखते हुए इस संबंध में रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करे। स्कीम का झांसा देकर महिलाओं से 500 रुपये ऐंठने वालों के खिलाफ शिकायत में समझौते होने की बात पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि इस मामले की दोबारा से जांच की जाए। एक शिकायत में सुखविंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि व ग्राम सचिव ने आपसी मिलीभगत करके व्यक्तिगत भूमि पर सड़क बनवा दी। इस पर अध्यक्ष ने सबंधित पर एफआईआर दर्ज करते हुए रिकवरी करने के निर्देश दिए।
एक अन्य शिकायत गोबिंद सिंह पुत्र अवतार सिंह की ओर से थी कि प्रकाश सिंह पुत्र गुरमुख सिंह ने अपनी गाड़ी पर लोन करवाया था और दोषी अभी तक किस्तें अदा नहीं की है। इस पर अध्यक्ष ने आरटीए को निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारी को चार्जशीट करते हुए मामले की जांच करें और आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक्सपायर डेट संबंधी दवाई की शिकायत पर अध्यक्ष ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे स्टॉक रजिस्टर को चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें