फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पोतों ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला की चिता से चुगे फूल, आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे तेजाखेड़ा

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
स्व. चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के फूल चुगते कर्ण और अर्जुन चौटाला।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया था। रविवार को अलसुबह कर्ण चौटाला व अर्जुन चौटाला ने अपने दादा की चिता से फूल चुगे। इस दौरान उनके चाचा आदित्य देवीलाल चौटाला भी उनके साथ रहे।

वहीं सोमवार को ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी तेजाखेड़ा पहुंच रहे हैं। पारिवारिक रिश्ता रखने वाले पंजाबी गायब मलकीरत औलख भी तेजाखेड़ा फार्म हाउस स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभय सिंह चौटाला, अजय सिंह चौटाला से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री की शोकसभा में परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, अजय सिंह चौटाला और अभय चौटाला सभी एक साथ शोकसभा में बैठे नजर आए। रविवार को कई अधिकारी शोक जताने के लिए पहुंचे, जो ओम प्रकाश चौटाला के करीबी थे।

जलालाबाद में क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें