सिरसा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया था। रविवार को अलसुबह कर्ण चौटाला व अर्जुन चौटाला ने अपने दादा की चिता से फूल चुगे। इस दौरान उनके चाचा आदित्य देवीलाल चौटाला भी उनके साथ रहे।
वहीं सोमवार को ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी तेजाखेड़ा पहुंच रहे हैं। पारिवारिक रिश्ता रखने वाले पंजाबी गायब मलकीरत औलख भी तेजाखेड़ा फार्म हाउस स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने अभय सिंह चौटाला, अजय सिंह चौटाला से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री की शोकसभा में परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, अजय सिंह चौटाला और अभय चौटाला सभी एक साथ शोकसभा में बैठे नजर आए। रविवार को कई अधिकारी शोक जताने के लिए पहुंचे, जो ओम प्रकाश चौटाला के करीबी थे।