फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नुहियांवाली में ग्राम पंचायत ने खोली ई-लाइब्रेरी, विद्यार्थियों को मिली निशुल्क अध्ययन की सुविधाएं

Sun, 01 Jun 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 ई-लाइब्रेरी में पढ़ाई करते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
ओढां। गांव नुहियांवाली में ग्राम पंचायत ने विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए ई-लाइब्रेरी की स्थापना की है। यह लाइब्रेरी खाईशेरगढ़ रोड स्थित एक बड़े हॉल में खोली गई है, जो अब गांव के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी का एक बेहतरीन केंद्र बन चुकी है।
विज्ञापन


ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनमें कंप्यूटर, किताबें, वाटर कूलर, फर्नीचर, सोलर सुविधा, सीसीटीवी, एसी और वाईफाई जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं के साथ विद्यार्थी बिना किसी समस्या के अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्राम सरपंच सुनीता देवी ने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से खोली गई है। इस लाइब्रेरी में करीब 30 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं और यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क है। सरपंच ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा व खेलों में अपनी आगे बढ़ने की कोशिश करें, पंचायत उनकी हर संभव सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि इस पहल से उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है और अब उन्हें कहीं और जाकर पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है। इस पहल के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें