फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए 50,000 वन मित्र बनाएगी सरकार : मुख्यमंत्री

Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार प्रदेश में 50,000 वन मित्र बनाएगी। वन मित्र गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने के साथ उसका संरक्षण भी करेंगे। इस कार्य के लिए उन्हें प्रति पेड़ के हिसाब से सरकार की ओर से 20 रुपये दिए जाएंगे। इस तरह एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत लगाए गए पौधे के रखरखाव के लिए भी वन मित्रों को 10 रुपये प्रति पेड़ दिए जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने सत्संग भवन के सेवादारों के साथ मिलकर सत्संग प्रांगण में 20,000 पौधे भी लगाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर साल प्रदेश सरकार नागरिकों की भागीदारी से पौधरोपण अभियान चलाती है। इस वर्ष करीब डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पेड़ पौधों के ग्रोथ पर नजर रखी जाएगी, ताकि हरियाणा में वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, परिवहन मंत्री असीम गोयल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल पूर्व विधायक बलकोर सिंह, रामचंद्र कंबोज और आदित्य देवीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादारों का प्रयास सराहनीय
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए यह जरूरी है कि हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। खुशी का विषय है कि राधा स्वामी सत्संग व्यास के सेवादारों का प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता की सेवा के साथ-साथ हमें पर्यावरण शुद्धता की ओर भी ध्यान देना होगा। पर्यावरण में असंतुलन चिंता का विषय है।

सरकार प्रदेश को हरा-भरा बनाकर प्रदूषण मुक्त करने के लिए कृत संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एक पेड़ मां के नाम से एक अनूठे अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जितना सम्मान हम अपनी जन्म देने वाली मां को देते हैं, उतना ही सम्मान हमें हमारा पालन पोषण करने वाली धरती मां को भी देना होगा। हरियाणा सरकार भी प्रदेश को हरा-भरा बनाकर प्रदूषण मुक्त करने के लिए कृत संकल्प है। पौधारोपण अभियान को बताया सामाजिक आंदोलन
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने पौधरोपण अभियान को सामाजिक आंदोलन बताते हुए कहा कि डेरा ने जिस प्रकार से मानवता की भलाई के लिए अनेक काम कर रहा है। उनमें पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण अभियान भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें