फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उनके हक का पूरा पानी दे सरकार : औलख

विज्ञापन
सिरसा। धरने पर बैठे किसानों को संबो​धितक करते हुए किसान नेता लखविंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने शुक्रवार को गांव जंडवाला बिश्नोईयान में धरने पर बैठे किसानों से मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार चौटाला नहर के पानी का न्यायसंगत समाधान निकाले। किसानों को पर्याप्त पानी देना सरकार का फर्ज है और उसकी जिम्मेदारी है कि चौटाला नहर की टेल पर पूरा पानी पहुंचाने के साथ ही अन्य गांवों के किसानों को भी उनके हक का पानी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी एक के हक को छीन कर उसके पानी को दूसरे को देना न्याय संगत फैसला नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह उचित समाधान निकाल सभी किसानों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाए। सरकार को टेल पर पूरा पानी न पहुंचने के असली कारणों जैसे पानी चोरी, नहर की कम क्षमता, नहर की सफाई न होना, हेड से पानी का पूरा हिस्सा हमें न मिलना, मौजगढ़ हेड पर पानी की कमी आदि का समाधान करके उचित हल निकालना चाहिए।
उपरोक्त समाधानों के साथ-साथ सरकार को नहर की क्षमता को बढ़ा कर उसमें पानी भी अधिक भेजना होगा। नहर की क्षमता बढ़ाना अति जरूरी है, तभी टेल तक पानी पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पानी के नाम पर किसानों को आपस में उलझा कर फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है, जोकि उचित नहीं है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 50 सालों से चल रही व्यवस्था को बिगाड़ते हुए बिना किसी नोटिस के उनके मोगों के साइज व स्थान बदल दिए गए। ग्रामीणों ने कहा कि टेल पर भी पानी पूरा पहुंचे, यह भी हमारी मांग है और हमें भी हमारा हक मिलना चाहिए। इस मौके पर बीकेई से सरबजीत कंबोज, मनदीप सिंह, मुख्त्यार सिंह, प्रभप्रीत सिंह, योगेश सीगड़, अमित मीणा, भीम, कृष्ण कुमार, अमन, आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें