फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अहमदपुर दारेवाला में एक ही छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

Thu, 24 Apr 2025 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ग्राम सचिवालय का उद्घाटन करते हुए गांव की सरपंच राधिका। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव अहमदपुर दारेवाला में करीब 74 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम सचिवालय का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। स्थानीय स्तर पर सरपंच राधिका कालड़ा ने फीता काटकर सचिवालय का शुभारंभ किया।
सरपंच राधिका कालड़ा ने कहा कि इस ग्राम सचिवालय के शुरू होने से गांववासियों को अब सरकारी सेवाओं के लिए शहरों या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम ग्राम सचिवालय योजना के तहत प्रदेश के कई गांवों में इस प्रकार के सचिवालय बनाए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को गांव में ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं की ऑनलाइन सुविधाएं मिल सकें। सचिवालय में ग्राम सभा की बैठकें भी आयोजित की जा सकेंगी। ग्राम सचिवालय में ग्राम सरपंच, ग्राम सचिव, हलका पटवारी और कृषि विकास अधिकारी की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अनिल कालड़ा, पंच रूप राम, कृष्णा देवी, किशोर कुमार, महेंद्र शीला, सुधीर बिश्नोई, माया देवी, निर्मला, पूजा, मनदीप सिंह, जसकरण सिंह, पूनम, मैना रानी, स्वर्ण नंबरदार, दौलत राम, संजू मेहता, प्रेम कुमार, श्याम लाल, दाता राम, हेतराम, बब्बू खोसा व जेई मिलेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
गांव रत्ताखेड़ा में फिरनी का शिलान्यास, 45 लाख की लागत से होगा निर्माण

ओढां। गांव रत्ताखेड़ा में फिरनी का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच लीलाधर कुलरिया, गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम सरपंच लीलाधर कुलरिया ने बताया कि गांव में रत्ताखेड़ा बस स्टैंड से लेकर ओमप्रकाश की चक्की तक 1 हजार 80 फुट लंबी बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क पर 45 लाख रुपये की राशि खर्च होनी है। उन्होंने बताया कि इस फिरनी को पक्का करने के लिए ग्रामीणों की लंबे समय से मांग चल रही थी। नई फिरनी बनने से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। ग्राम सरपंच ने बताया कि फिरनी का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें