फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण : जिला परियोजना अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों से की बात

विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूल चत्तरगढ़पट्टी में निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल करवाते डीपीसी बूटाराम। ? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर विभिन्न कक्षाओं में व्यवस्था जांची वहीं दूसरी ओर कमरों, छतों और नवनिर्मित शौचालय भी देखा। इसके बाद समग्र शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम ने कहा कि ऐसा शौचालय शायद ही किसी अन्य राजकीय विद्यालय में मिलेगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि ये शौचालय किसी लग्जरी होटल का हो। अब इस शौचालय का औपचारिक रूप से उद्घाटन करवाया जाएगा। जल्द ही जिले के अन्य अधिकारी भी इसका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम अपनी अभियंता टीम के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी पहुंचे। उन्होंने स्कूल में बने नये शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारी ने पाया कि शौचालय आधुनिक एवं पूर्ण रूप से स्वच्छ है और उच्च गुणवत्ता के बने हुआ है। उन्होंने अभियंता टीम को निर्देश दिए कि भविष्य में सरकारी स्कूलों में इस प्रकार के शौचालय बनने चाहिए। उन्होंने स्कूल स्टाफ की तारीफ की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर प्राचार्य रामअवतार शर्मा, मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़, बलविंद्र सिंह बराड़, सोनिया कटारिया, उप मंडल अधिकारी मनमीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गौरव जोशी, जसपाल सिंह, चेतन, निशांत भी मौजूद रहे।
मिड-डे मील का खाना भी जांचा, विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे
जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम ने कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सवाल पूछे। इतना ही नहीं बच्चों से बोर्ड पर लिखवाकर भी देखा। इस दौरान अंग्रेजी माध्यम की पहली कक्षा प्रभारी विनिता कुमार पढ़ा रही थी। इसके बाद बच्चों के दिए गए जवाब को लेकर संतुष्टि भी जाहिर की। जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम ने इसके बाद मिड-डे मील का खाना भी जांचा। दोपहर के भोजन में बना मीठा दलिया खाकर अधिकारियों ने संतुष्टि व्यक्त की। विद्यालय मैदान में आधुनिक झूलों पर बच्चों को झूलता हुआ देख प्रशंसा जाहिर की।
विज्ञापन

खुले में पकता है मिड-डे मील, स्कूल स्टाफ ने की शेड बनाने की मांग
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान देखा कि मिड-डे मील का खाना खुले में पक रहा था। इसका कारण पूछा तो स्कूल स्टाफ सदस्यों ने बताया कि यहां कमरों की कमी है। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। इसके चलते खुले में मिड-डे मील का खाना बनाना पड़ रहा है। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मांग की कि यहां मिड-डे मील खाना बनाने के लिए शेड बनाने के लिए अनुमति दी जाए। साथ ही इसका बजट भी उपलब्ध करवाया जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बारे में व्यवस्था बनाएंगे।

मॉडल संस्कृति स्कूल, चत्तरगढ़पट्टी की शौचालय का निरीक्षण करते डीपीसी बूटाराम। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें