फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता : बिजली मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होनी चाहिए और लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो।
विज्ञापन

उन्होंने ये निर्देश रविवार को लघु सचिवालय जलघर, हुड्डा सेक्टर-19 जलघर व गांव पंजुआना जलघर का निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग आरएस मलिक व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से जिला में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा बनाई गई विस्तृत योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने पंजुआना जलघर में बन रहे अतिरिक्त टैंक के निर्माण का कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस टैंक का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करवाएं ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिलना शुरु हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए। जिससे लंबे समय तक लोग इससे लाभांवित हो सके। इसके लिए अधिकारी निर्माण अवधि के दौरान समय-समय पर जलघर का निरीक्षण कर निर्माण सामग्री की जांच करें। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए समय-समय पर जलघरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और पानी को स्वच्छ बनाने के लिए दवा आदि का भी प्रयोग करें। इसके अलावा कॉलोनियों में पहुंच रहे पानी की भी जांच करवाएं और संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को हर हाल में स्वच्छ पानी उपलब्ध होना चाहिए।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर नल के साथ जल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए संबंधित विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि कोई भी घर स्वच्छ पेयजल मिलने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें