फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 1.20 करोड़ के पैकेज पर गूगल ने बजरंग को चुना साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट

Mon, 04 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बजरंग टाक व परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
ऑफर लेटर आने के बाद चला दें...
विज्ञापन

फोटो 21 ,22
- गांव चक्का निवासी बजरंग ने सिरसा व प्रदेश सहित देश का नाम किया रोशन




रानियां/सिरसा। गांव चक्कां निवासी बजरंग टाक को गूगल ने 1.20 करोड़ के पैकेज पर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के पद के लिए चयनित किया। वे 8 मई को अमेरिका के केलिर्फोनिया स्थित गूगल ऑफिस में ज्वाइन करेंगे और आगामी 5 वर्षों तक कंपनी को सेवाएं देंगे। इससे पूर्व बजरंग साइबर क्राइम ब्रांच सिरसा में संविदा पर चीफ इनफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर (सीआईएसओ) के रूप में कार्यरत थे।
बजरंग के पिता भीम सैन टाक व माता सरोज रानी खेती करते हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा मनफूल और माता-पिता को दिया है। बजरंग ने कक्षा 9वीं में यूट्यूब से कोडिंग सीखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने कैलकुलेटर, दुकानों के बिल व गेम की तीन वेबसाइटें बनाईं जो आज भी सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। बजरंग ने गांव के स्कूल से ही 12वीं पास कर वर्ष 2023 में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा से बीसीए की डिग्री हासिल की। वर्ष 2025 में चित्कारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमसीए की डिग्री प्राप्त की और इसी दौरान जर्मनी के बर्लिन से ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफ एथिकल हैकर (सीईएच) का एक वर्षीय कोर्स किया। वर्ष 2025 में गूगल कंपनी ने बजरंग को साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा एक टास्क दिया। इसे मात्र 20 मिनट में ही ऑनलाइन रहकर पूरा कर दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नेटवर्क के इंटरनेट चलाने का है लक्ष्य
बजरंग ने बताया कि उनका लक्ष्य बिना नेटवर्क इंटरनेट व फोन कॉलिंग सहित अन्य कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए ऐसी तकनीक विकसित करना है जो किसी भी आपात स्थिति में सही तरीके से कार्य करे। इसके लिए रिसर्च मेंं लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें