फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शीतला माता मंदिर से चांदी-पीतल का सामान चोरी

Wed, 04 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित श्री इच्छापर्णी माता शीतला मंदिर में अज्ञात शख्स ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के पुजारी संदीप कुमार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
संदीप कुमार ने बताया कि वह मंदिर के पुजारी हैं। दो नवंबर को शाम करीब छह बजे उन्हें चोरी का पता चला। दरबार के ऊपर लगे लगभग पांच से छह तोले वजनी चांदी के पांच छत्र गायब थे। इसके साथ ही तीन से चार किलो वजनी पीतल की घंटी भी चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा किलो का पीतल का लोटा और एक कांसे का कटोरा भी गायब मिला। पुजारी के अनुसार, सुबह सामान मौजूद था और दिन के समय चोरी हुई। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि जल्द ही अज्ञात शख्स की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें