फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो महिमा सत्संग : स्वामी श्रीदत्त शरणानंद बोले- हर प्रदेश में स्थापित हो स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय

Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की श्री बाबा तारा कुटिया में वेदलक्षणा गो महिमा सत्संग कराया गया। इस दौरान गोसेवा संस्थान वेदलक्षणा गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान के संरक्षक एवं संस्थापक गोऋषि स्वामी श्रीदत्तशरणानंद महाराज ने कहा कि गोमाता का स्थान भगवान भी नहीं ले सकते, गाय भगवान का सबसे बड़ा स्वरूप है। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति से देश में खाद्यान्न और दुग्ध का उत्पादन बढ़ा है।



उन्होंने कहा कि गायों को सबसे अधिक नुकसान पहुंच रहा है। यह समाज के लिए काफी दुखद पहलू है। इस अपराध का प्रायश्चित करने के लिए सरकार को ईमानदारी से हर प्रदेश में स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय का गठन करते हुए बजट जारी करना चाहिए। कृषि मंत्रालय को भी गो ग्रास के नाम पर बजट का एक प्रतिशत गोवंश के लिए खर्च करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोमाता की भक्ति का कोई अंत नहीं है। गो माता के शरीर से सतोगुण उत्पन होता है। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा, गायत्री, गीता और गणेश हिंदू धर्म में सबसे पहले आते हैं। गाय को पुकारो तो गोबिंद दौड़े चले आते हैं। मानव जाति के लिए गोवंश का सरंक्षण, संवर्धन करना जरूरी है। भगवान का सबसे बड़ा स्वरूप ही गो माता है। घर में गाय के घी से दीपक जलाने और हवन करने मात्र से संकटों से छुटकारा मिलता है। इस दौरान मंच पर संगरिया से आचार्य दयानंद महाराज, श्री बागेश्वरधाम से आचार्य गोपालदास महाराज, रोडी गोशाला से बाबा सीताराम, पथमेडा गोधाम से रविंद्रानंद सरस्वती भी उपस्थित रहे। श्री बाबा ताराजी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने गो माता की पूजा अर्चना की साथ ही सभी संतों का स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद लिया।



जन्मदिन पर गायों की सवामणी करें : आचार्य दयानंद महाराज



संगरिया के आचार्य दयानंद महाराज ने कहा कि हरियाणा में भी गो अभ्यारण्य की स्थापना होनी चाहिए। जीवनभर गोसेवा करनी चाहिए। अपने परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन पर गायों के लिए सवामणी करनी चाहिए। ऐसा करके हम गायों को पौष्टिक आहार प्रदान कर सकते हैं। सिरसा में गो सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हो रहा है। सभी गोभक्त और गो सेवक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


25 एकड़ में गोमाता को मिट्टी देने के लिए बनाया जाएगा स्थान

मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कहा कि विधायक गोपाल कांडा के जन्म पर घोषणा की गई थी कि अगर कोई भी पंचायत 25 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाती है तो वहां पर गायों को मिट्टी देने के लिए उचित स्थान बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक की ओर से एक करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा गो सेवा आयोग का बजट 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40 करोड़ कर दिया है। गांव फूलकां में जमीन है जहां पर पथमेडा धाम की तर्ज पर प्रशिक्षण केेंद्र स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वे अपने समधि राकेश बिंदल के माध्यम से स्वामी श्रीदत्तशरणानंद महाराज से मिले हैं और उन्हें विश्वास दिलाते है कि वे तन, मन और धन से उनके साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें