फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाला खिलाड़ी झपट रहा था महिलाओं की बालियां

Tue, 20 Jan 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा: मीडिया से बातचीत करते डीएसपी आदर्शदीप सिंह व पीछे पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में दो महिलाओं से हुई जेवरात झपटने की वारदात को सुलझाते हुए शहर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी जितेंद्र सिंह व बूटा सिंह निवासी गांव पाली वाला जिला फाजिल्का पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपी जितेंद्र सिंह कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है। उसने जिलास्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। उसकी सिरसा जिले के गांव नेजाडेला में ससुराल है। पांच दिन पहले वह ससुराल वालों से मिलने आया था।
डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने सोमवार दोपहर पत्रकार वार्ता कर आरोपियों के संबंध में जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वारदात में इस्तेमाल बाइक व महिलाओं के जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब में एटीएम तोड़ने व एनडीपीएस एक्ट के पांच से अधिक केस दर्ज हैं। आरोपियों ने हिमाचल प्रदेश में भी एटीएम तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।
विज्ञापन

सिरसा शहर में दोनों आरोपियों ने महिलाओं से जेवरात झपटने की तीन वारदात की थीं। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गाजर पाक खाकर पंजाब जाने वाले थे
पूछताछ में आरोपी जितेंद्र सिंह ने बताया है कि वह और उसका साथी रविवार को ही सिरसा से वापस पंजाब जाने वाले थे। जाने से पहले दोनों का मन गाजर पाक खाने को किया। दोनों गाजर पाक खाने के लिए जगदेव सिंह चौक के पास एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे।
रविवार को भी था वारदात होने का शक, सादी वर्दी में तैनात पुलिस ने पहचान ली बाइक
शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्नैचिंग की दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार दोपहर गश्त कर रही एक टीम ने जगदेव सिंह चौक के पास स्थित एक मिठाई की दुकान के बाहर एक बाइक खड़ी देखी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने के बाद यह पक्का हो गया कि महिलाओं से जेवरात झपटने की वारदात में शामिल दोनों युवक मिठाई की दुकान में मौजूद हैं। पुलिस की टीम उनका बाहर आने का इंतजार करने लगी। जैसे ही दो युवक बाहर आए, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों आरोपी हेरोइन का नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें