फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सत्संग में महिला के गले से सोने की चेन चोरी

Tue, 03 Dec 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला के गांव सिकंदरपुर में डेरा राधा स्वामी में सत्संग सुनने आई एक महिला के गले से किसी ने सोने की चेन चुरा ली। सदर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित महिला के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिसार के मनफूल नगर स्थित बडवाली ढाणी निवासी अशोक कुमार की मां रविवार को सिरसा के गांव सिकंदरपुर में डेरा राधा स्वामी में सत्संग सुनने आई थी। अशोक कुमार का कहना है कि सत्संग के दौरान भीड़ बहुत ज्यादा थी। इसी दौरान भीड़ में किसी शख्स ने उसकी मां के गले से एक तोले की सोने की चेन चुरा ली। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना सिरसा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें