फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगामेड़ी में सिरसा के युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 10 Sep 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा से सटे राजस्थान के गोगा मेड़ी में जिले के गांव कुतियाना निवासी एक युवक की आठ-दस युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन



गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद मृतक के साथी के बयान पर आठ युवकाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नोहर डीएसपी एनआर मीणा ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


शव का पोस्टमार्टम सिरसा के सामान्य अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार गांव कुतियाना निवासी विकास बांदर गोगामेड़ी निवासी बसपा नेता सुखदेव सिंह शेखावत उर्फ सुक्खा के पास काम करता था।
विज्ञापन




सुखदेव सिंह ने गोगा मेड़ी में एक माह से आयोजित मेले में पार्किंग का ठेका ले रखा है। ठेके का सारा कामकाज विकास देख रहा था।



तक विकास के साथी राजेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार रात करीब साढे़ तीन बजे विकास व कानसिंह राजपूत गोगा मेड़ी मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर बैठे थे।



इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की सफारी गाड़ी उनके पास आकर रुकी। गाड़ी में विक्रम सिंह कस्वां निवासी खुईया, सुनील निवासी भट्ठू, राजेंद्र माचरा, जगपाल माचरा निवासी भट्ठू, धर्मपाल  माचरा निवासी मेहुवाला, सुरेश निवासी भटठू, बलजीत निवासी ठुईया, राधेश्याम निवासी पडाव चौक, हिसार व देवेंद्र निवासी जाखोद, हरियाणा सवार थे।



उक्त लोगों ने विकास को सुखदेव सिंह का साथ और पार्किंग ठेका छोड़ देने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजेन्द्र के अनुसार इसके बाद सभी गाड़ी लेकर मंदिर की तरफ चले गए। करीब 30 मिनट बाद हथियारों से लैस होकर फिर वहां आए।



विक्रम कस्वां व उसके साथियों ने विकास पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली विकास के सीने में लगी, जिससे वह नीचे गिर गया। राजेंद्र ने घायल विकास को उठाया और भादरा सामान्य अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। सिरसा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




सूचना पर गोगा मेड़ी थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर विक्रम कस्वां व उसके साथियों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें