फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर छोड़ भागा विद्यार्थी, बनाई यूएमसी

Wed, 10 Sep 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के पहले ही दिन एक विद्यार्थी पर केस दर्ज हुआ है। जिले भर के 85 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक रही।
विज्ञापन




जिले में बारहवीं कक्षा में 14150 परिक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। पहले दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था का समाचार नहीं मिला।


बुधवार को बोर्ड की कक्षाओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आरंभ हो गईं। पहले दिन बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का दोपहर सत्र में पेपर हुआ। बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन




बोर्ड अधीक्षक रामकुमार ने बताया कि एमसी कॉलोनी स्थित भारत सैनिक स्कूल में उड़नदस्ता टीम द्वारा जब जांच शुरू की गई तो एक विद्यार्थी पेपर छोड़ कर फरार हो गया।



उसके भागने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह दूसरे के स्थान पर पेपर देने बैठा था। इसलिए उस रोल नंबर वाले विद्यार्थी पर यूएमसी बना दी गई है। उन्होंने बताया कि बाकि पूरे जिले में परीक्षा शांति पूर्वक रही। जिले में 85 केंद्रों पर 12 वीं के 14150 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।



आज 10वीं के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा के 19270 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को नकल रहित आयोजित करवाने के लिए उड़न दस्ता की आठ टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सभी सेंटरों में जांच करती रहेंगी ताकि परीक्षाओं का आयोजन शांति पूर्वक व नकल रहित हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें