फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोगामेड़ी मेले का आज ध्वजारोहण के साथ होगा विधिवत शुभारंभ

Thu, 27 Aug 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा। सजा गोगामेडी दरबार। संवाद
विज्ञापन
पशु मेला भी लगेगा, 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
विज्ञापन

फोटो 25,26
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान में सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भावना के प्रतीक उत्तर भारत के प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेले का शुक्रवार को पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ विधिवत शुभारंभ होगा। इसके साथ ही पशु मेले की भी शुरुआत हो जाएगी।
मेले में इस बार 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर गोगामेड़ी स्थित पंचायत भवन में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

भादरा विधायक संजीव बेनीवाल और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
255 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, टेंट, बैरिकेडिंग, मंदिर में भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल, सफाई, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पशु मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के भीतर ही प्रसाद और आवश्यक सामग्री की छह दुकानें लगाई जाएंगी ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को सामान लेने के लिए बाहर न जाना पड़े।
650 दुकानों का आवंटन
मेले में कुल 650 दुकानों का आवंटन किया गया है। श्रद्धालुओं के ठहरने और अन्य सुविधाओं के लिए बड़े डोम भी स्थापित किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेला क्षेत्र में 255 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से बैरिकेडिंग मार्ग सहित पूरे मेला क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जाएगी। आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


पशु मेला रहेगा आकर्षण का केंद्र
गोगामेड़ी मेले में पशु मेला भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें विभिन्न राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचेंगे। मेले के समापन से पहले पशुओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोगामेड़ी पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। बैठक में एएसपी गीता चौधरी, डीएसपी कुलदीप सहित प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, पशुपालन, जल संसाधन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें