फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बकरियां तो यू ही पौधा खाएंगी, दम है तो रोक लो और फिर पीट दिया तीन महिलाओं को

Fri, 29 Mar 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। घर के आंगन में लगे जामुन के पौधे को बकरियों को खाने से रोकने पर गांव धिंगतानियां में झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन महिलाओं को चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलोंं के बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धिंगतानियां निवासी सुनीता पुत्री केसरा राम ने बताया कि उनके घर के आंगन में जामुन का पौधा लगा हुआ है। पड़ोसियों की बकरियां जामुन के पौधे को खा रही थी। इस दौरान बख्शी पुत्र बालूराम निवासी धिंगतानियां के हाथ में लाठी थी और वह बकरियों को पौधा खाते हुए देख रहा था। सुनीता का कहना है कि उसने अपनी मां शांति देवी को बकरियां हटाने के लिए कहा। उसकी मां ने बख्शी को बकरियां हटाने के लिए कहा तो उसने कहा कि बकरियां तो यू ही पौधा खाएगी, दम है तो रोक लो।
इसके बाद बख्शी उसकी मां से गाली गलौज करने लगा और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद सुनीता अपनी मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर आ गई तो बख्शी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। सुनीता का कहना है कि उसकी भाभी विद्या देवी उसके बचाने आई तो बख्शी के साथी भी लाठी लेकर आ गए और उसकी भाभी पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। सदर पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें