फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की पत्नी की हत्या कर शव गलि में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की हत्या में आरोपी महिला की वीरवार शाम चतरगढ़ पट्टी स्थित उसके घर में धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गली में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर हुडा पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

गत वर्ष हांड़ी खेड़ा निवासी चतरगढ़ पट्टी के सरपंच जसबीर सिंह की हत्या हो गई थी। सीआईए स्टॉफ पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए जसबीर सिंह की पत्नी निर्मला उर्फ बबली सहित तीन लोगोें को गिरफ्तार किया।

 हत्यारोपियों ने जसबीर सिंह का गला घोंटकर उसका शव राजस्थान केनाल नहर में फेंक दिया था। हुडा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि निर्मला उर्फ बबली अदालत से जमानत लेकर कई दिनों से चतरगढ़ पट्टी स्थित अपने घर आई हुई थी।
विज्ञापन

    वीरवार को निर्मला अपनी 14 वर्षीय बेटी सिमरन के साथ घर पर थी कि शाम को सात-आठ व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर घर में घुसे और निर्मला पर हमला कर दिया।

 हमलावरों ने चाकुओं और तलवारों से निर्मला को बुरी तरह काट डाला। हत्या करने के बाद हमला वर उसके शव को गली में फेंक कर चले गए।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजन उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें