फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले की छात्राएं सीख रहीं अभिनय के गुर, रंगमंच में जमाएंगी धाक

Mon, 28 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ मा​ध्यमिक विद्यालय खैरपुर में ​रंगमंच कार्यशाला के दौरान मस्ती करतीं छात्राएं व ट
विज्ञापन
सिरसा। खेल और शिक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद जिले की बेटियां अब रंगमंच में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। स्कूल की दहलीज पार करने से पहले छात्राओं को नाटक कला में तैयार किया जा रहा है, ताकि इस क्षेत्र में भी कदम रखकर वे अपना भविष्य संवार सकें। जिले की बेटियों को थिएटर में निपुण बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने नई पहल शुरू की है। इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में 10 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला लगाई गई है। इसमें छात्राएं बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


राजकीय स्कूल में आयोजित रंगमंच कार्यशाला में 42 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। तीसरी से आठवीं तक की छात्राएं अभिनय के गुर सीख रही हैं। 10 दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली छात्राओं की प्रतिभा को फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां और नामी कलाकार पहुंचकर तराश रहे हैं। छात्राओं को चंडीगढ़ से अभिनेता योगराज उर्फ अधिराज व अभिनेता जसवीर कुमार अभिनय की बारीकियां सीखा रहे हैं। कार्यशाला के बाद छात्राओं को राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए चुना जाएगा। रविवार को कार्यशाला के दौरान कर्मजीत कौर, मनवीर सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


29 को छात्राएं करेंगी अभिनय का प्रदर्शन
राजकीय स्कूल खैरपुर में अभिनय सीख रहीं छात्राओं को सबसे पहले प्रशिक्षक एक्सरसाइज करवाते हैं। इसमें बॉडी मूवमेंट, वोकल एक्सरसाइज करवाई जाती है। इसके बाद पात्र को अपने अंदर कैसे उतारा जाता है, छात्राओं को बताया जाता है। इसके बाद चेहरे के भावों की बारीकियां बताई जाती हैं। छात्राओं को अभिनय के साथ - साथ नृत्य व गायन भी करवाया जाता है। छात्राओं को पटकथा लेखन भी सिखाया जा है। इसी के साथ 29 अगस्त को कार्यशाला के अंतिम दिन छात्राएं 2 से 3 अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगी। इसकी पटकथा लेखन छात्राओं ने स्वयं की हैं।
विज्ञापन




मिलेगी हर सुविधा, विभाग उठाएगा खर्च

जिले के विभिन्न स्कूल की 42 छात्राएं रंगमंच कार्यशाला हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद छात्राएं राज्य स्तरीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगी। कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं के रहने, खाने और आने-जाने का पूरा खर्च शिक्षा विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। इन छात्राओं के साथ जिला से एक महिला शिक्षक भी साथ में जाएंगी। राज्य स्तरीय कार्यशाला 10 दिन तक चलेगी। कार्यशाला के चयन से पहले छात्रा के अभिभावकों की भी सहमति लिया जाएगा।




हिसार रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में जिले की छात्राओं के लिए रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 42 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। जिले की चयनित 4 छात्राएं राज्यस्तर पर हिस्सा लेंगी। - सुनील कुमार, ड्रामा शिक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें