फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में बच्ची की मौत

Thu, 26 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अरनियांवाली निवासी एक बच्ची की मंगलवार शाम अपने ननिहाल रानियां क्षेत्र के गांव ढुडियांवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं बच्ची के पिता ने ननिहाल पक्ष के लोगों पर बच्ची को मारने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अरनियांवाली निवासी कुलवंत सिंह की बेटी पिछले दो-तीन सालों से अपने ननिहाल ढुडियांवाली में ही रह रही थी। कुलवंत के अनुसार गत दिवस उसके पास फोन आया की उसकी बच्ची दो-तीन दिनों से बीमार थी और गत दिवस की सांय उसकी मौत हो गई। कुलंवत का आरोप है कि उसका अपनी पत्नी से तलाक को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसलिए उसे शक है कि ननिहाल पक्ष के लोगों ने ही उसकी बेटी को मारा है। वहीं ननिहाल पक्ष के  लोगों का कहना है कि बच्ची को दो-तीन दिनों से बुखार था। गत दिवस उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस पर उन्होंने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां  कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें