फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घग्गर पुल हाईवे को पूरी तरह से जनता के लिए खोला

Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली हाईवे पर बने घग्गर पुल को दो माह पहले किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया था। एक माह पहले एक हादसे के बाद इसे वन-वे कर दिया गया। अब जब रबी फसलों की कटाई के बाद तुड़ी ढुलाई करने वाले किसानों को वन-वे के कारण जाम का सामना करना पड़ रहा था। दो माह बाद रविवार को इस मार्ग को पूरी तरह से पुल को खोल दिया गया है। जिससे आवागमन सुचारू रूप से चला और जाम की समस्या खत्म हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला की ओर से किसानों और आमजन के जाम के कारण परेशान होने की खबर को 13 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने इस पुल को पूरी तरह से खोल दिया है, ताकि किसानों और आमजन को परेशान न होना पड़े। हालांकि पुल बंद करने के दौरान बड़े स्तर पर सीमेंट और कंक्रीट के साथ अवरोधक लगाए गए थे। जिसे अब उखाड़ने के दौरान सड़क कई जगह से टूट गई है। इस कारण दोनों ओर के वाहनों को इस टूटी सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। किसानों और लोगों की मांग है कि हाईवे की टूटी सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाए, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें