फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का करवाया जाए मेडिकल, पर्दा फटा मिले तो अध्यापक के खिलाफ की जाए एफआईआर दर्ज : कृषि मंत्री जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने सुनवाई की। इस दौरान मंत्री का फोकस ज्यादा शिकायतों के निपटान पर रहा जबकि अधिकारियों के प्रति इस पर नरम रुख अपनाया। कुल 14 में से 11 शिकायतों को निपटा दिया गया। हालांकि भ्रष्टाचार के मामले में खुलासा करने की बात कही और 10 हजार रुपये इनाम भी देने का वादा किया। स्कूल में छात्र से मारपीट मामले में जांच के आदेश भी दिए। इतना ही नहीं सिंचाई के एक मामले में कृषि मंत्री ने ठेकेदार को शो-कॉज नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस दौरान कृषि मंत्री के सामने गांव सुचान निवासी सुमन ने शिकायत दी की स्कूल में उसके लड़के का स्कूल के ही दूसरे छात्र से झगड़ा हो गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि झगड़े के बीच आए स्कूल के अध्यापक ने उनके लड़के को पीटा, जिसके कारण उसके लड़के के कान का पर्दा फट गया। अध्यक्ष ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए सीएमओ को निर्देश दिए कि विद्यार्थी का मेडिकल करवाया जाए। यदि मेडिकल में कान का पर्दा फटा होना साबित होता है, तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्नोई ने जानकारी देनी चाही तो मंत्री बोले कि आप जो कह रहे हैं, यदि वह ठीक है तो उक्त महिला इतनी ठंड में क्यों परेशान हो रही है। इस मौके पर डीसी पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, जिला परिषद के सीईओ सुशील कुमार, नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह, सिरसा के एसडीएम राजेंद्र कुमार, ऐलनाबाद के एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, कालांवाली के एसडीएम प्रदीप कुमार, भाजपा के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, रेनू शर्मा, अमीरचंद महता, निताशा सिहाग, रतनलाल बामनिया उपस्थित थे।
सुनवाई के दौरान लगे ठहाके, मंत्री बोले : आप समझाओ, ये तो फ्री भी दे सकता है जमीन
शिकायतों की सुनवाई के दौरान एक मामला आया जिसमें व्यक्ति ने शिकायत की कि उसने जमीन बेची थी, लेेकिन परिजन अब जमीन बेचने से खुश नहीं है। इस दौरान परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जमीन बेच दी इसलिए जमीन वापस करवाई जाए। इस पर मंत्री ने कहा कि वे आपके पिता हैं, ये चाहे तो जमीन दान दे दे या किसी को फ्री दे दे। कौन रोक सकता है। इस पर पूरे हॉल में ठहाके लगे। इसी प्रकार एक अन्य अनोखा मामला सामने आया। ऐलनाबाद निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत देकर कहा कि उन्होंने लोन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें मृत बताकर आवेदन रद्द कर दिया। इस कारण प्रताड़ना का शिकार हुआ। इस पर मंत्री ने उन्हें शाबासी दी कहा कि अच्छी बात है आप ऊपर तक गए। उन्होंने उपायुक्त को आदेश दिए वे संबंधित बैंक को पत्र लिखें और जांच के बाद कार्रवाई की सिफारिश करें।
विज्ञापन

मंत्री बोल े: भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, रिश्वत लेने वालों को पकड़ाओ, इनाम दूंगा
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत लेने के मामले की शिकायत आई। हालांकि शिकायतकर्ता का पासपोर्ट बन गया और उससे लिए पैसे भी वापस मिल गए। कृषि मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन जागरूक बने और यदि कोई रिश्वत लेता है, तो उसे पकड़वाने का काम करें। रिश्वत लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मंत्री ने कहा कि आप भ्रष्टाचार पकड़वाओ, मैं 10 हजार का इनाम दूूंगा।
अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश
सदर बाजार निवासी दलीप चंद ने शिकायत दी की गुरविंद्र सिंह ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर का निर्माण कार्य बिना नगर परिषद की अनुमति व बिना नक्शा पास करवाए किया है। इस पर नगर परिषद अधिकारियों की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में भी नियमों की अवहेलना पाई गई। मंत्री ने जांच रिपोर्ट तलब की और कार्रवाई के आदेश दिए।
पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को शो कॉज नोटिस जारी
गांव नाथूसरी कलां निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने पाइप लाइन लीकेज मामले में संबंधित ठेेकेदार को शो-कॉज नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित विभाग को कहा कि इस समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करवाया जाए।
मंत्री बोले : कमेटी सदस्य करें आमजन को जागरूक
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य लोगों को जागरूक करें। यदि किसी व्यक्ति की कोई शिकायत है, तो उसकी शिकायत को कमेटी की बैठक में रखवाने का काम करें, ताकि उसका समाधान किया जा सके। बैठक में जितनी कम शिकायतें आएंगी, उसी से ही बैठक में शिकायतों की निपटान की सार्थकता सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें