फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्यूबवेल के केबल तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

Sat, 22 Feb 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा व सदर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतों से टयूबवेल की केबल तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगराज उर्फ योगा निवासी झोरड़नाली व रतन लाल निवासी कीर्ति नगर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अरनियांवाली निवासी भगत सिंह उर्फ सोना सिंह की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में बीती 26 जनवरी 2025 को गांव रंगड़ी खेड़ा क्षेत्र में हुई ट्यूबवेल की केबल तार चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने खेतों से केबल तार चोरी की हुई घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सीआईए सिरसा व सदर थाना की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन कर वारदात को शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ थाना शहर व सदर सिरसा में चोरी व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पहले से ही अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक नशा करने के आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से गहनता से पूछताछ करने पर ट्यूबवेल केबल चोरी की कुल 12 वारदात का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की निशानदेही पर चोरीशुदा ट्यूबवेलों की केबल तार को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें