फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 102.06 ग्राम हेरोइन मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली सदर थाना पुलिस ने 102.06 ग्राम हेरोइन के मामले में आरोपी सौरव कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 मलोट पंजाब को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 27 जनवरी को एएनसी स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्ताखेड़ा टोल प्लाजा के पास से 102.06 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार दो नशा तस्करों को पकड़ा था। आरोपी की पहचान मंगी लाल निवासी 16 एएमपी अमरपुरा जालू खाट थाना संगरिया व सुखदीप सिंह उर्फ गैरी रामदासिया निवासी नाथवाना थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई थी। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपियों मंगीलाल व सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें यह हेरोइन आरोपी सौरव कुमार ने ही उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने जांच के आधार पर पंजाब निवासी सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें