फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्ज से तंग आकर युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, डेयरी कारोबार में घाटे के बाद तनाव में था संदीप

Tue, 16 Jun 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे पुल के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाकर गांव कर्मगढ़ निवासी संदीप कुमार (38) ने जान दे दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार शाम रेलवे पुल के निकट रेवाड़ी से बठिंडा जा रही ट्रेन के सामने एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। कुछ ही समय बाद मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई।

चाचा कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संदीप ने करीब दो वर्ष पहले डेयरी का व्यवसाय शुरू किया था लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कारोबार में भारी नुकसान के कारण वह कर्ज के जाल में फंस गया था, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा। उन्होंने बताया कि संदीप तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकला था और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें