फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइक्लोथॉन से विधायकों से लेकर सांसद सैलजा तक ने बनाई दूरी

Sun, 27 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ठोस कार्रवाई करने की मांग करने वाले जिले के विधायक से लेकर सांसद कुमारी सैलजा तक साइक्लोथॉन से दूरी बनाए रहीं। विधायक गोकुल सेतिया की उम्मीद शहरवासी भले ही लगाए हुए थे और उन्होंने स्वयं भी कहा था कि वह मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन पर उनसे मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन वह भी इसमें नहीं पहुंचे।
कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे होशियारी लाल शर्मा के घर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कुछ भी कहने से इन्कार किया तो वहीं कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि परिवार में शादी समारोह के बाद एक कार्यक्रम होता है। उसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आए हैं। भाजपा में शामिल होने को लेकर ऐसी न तो कोई बात हुई है और न ही ऐसा कोई विचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिरसा में आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दो बार कांग्रेसी नेता के पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने से कई कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस में पूर्ण रूप से समर्पित रहने वाला परिवार यदि भाजपा में आता है तो कांग्रेस को बड़े स्तर पर सिरसा में नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं, भाजपा को बड़ी मजबूती मिलेगी।
इस प्रकार हैं पांचों विधायक
डबवाली - इनेलो-आदित्य देवीलाल चौटाला
रानियां - इनेलो-अर्जुन चौटाला
कालांवाली - कांग्रेस- शीशपाल कंबोज
ऐलनाबाद - कांग्रेस-भरत सिंह बैनीवाल
सिरसा-कांग्रेस-गोकुल सेतिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें