फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइक्लोथॉन में युवाओं का उत्साह, मुख्यमंत्री ने खुद साइकिल चलाकर दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

Sun, 27 Apr 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
साइक्लोथॉन में उमड़ा जनसैलाब। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम से रविवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 2.0’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइक्लोथॉन विभिन्न गांवों और शहर के इलाकों से होते हुए ओढां में पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरियाणा नशा मुक्त समाज के प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सिरसा सरसाई नाथ श्री गुरु चिल्ला साहिब और तारा बाबा की धरती है। उन्होंने कहा कि इस साइक्लोथॉन को खाप पंचायतों ने अपना समर्थन दिया है, ये गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह साइक्लोथॉन 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुई थी और पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए 23 दिनों बाद अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची। उन्होंने भाग लेने वाले सभी युवाओं को बधाई दी और कहा कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि एक नई सोच की शुरुआत है, जिसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा और युवा सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं को पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में भी विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही पंचकूला में अंतरराज्यीय ड्रग्स सचिवालय की स्थापना कर नशा तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, नगर परिषद प्रधान शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे।

मानस पोर्टल का करें प्रयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘मानस पोर्टल’ शुरू किया है, जहां आम नागरिक नशे की तस्करी से जुड़ी जानकारी गोपनीय रूप से दे सकते हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के एसएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत मिलने पर तत्परता से कार्रवाई करें। यदि किसी एसएचओ के अधिकार क्षेत्र में सभी गांव नशा मुक्त घोषित होते हैं, तो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शुरू की गई नौ दिवसीय दक्षिण हरियाणा रथ यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 5 मई तक नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।



यात्रा के विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित



यात्रा में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में संजय को साइकिल व 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह वंश डेलू को 7100 रुपये , रितेश को 6100 रुपये, अमित को 5100 रुपये, दीपांशु को 4100 रुपये, जसवंत व संजय को क्रमश: 3100 रुपये तथा हितेश, नमन व गगनदीप को क्रमश: 2100-2100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने शहर में साइकिल यात्रा में शामिल विजेताओं को चेक देकर सम्मानित किया।







नशामुक्ति का संदेश लेकर ओढ़ां पहुंची साइक्लोथॉन यात्रा

ओढां। नशामुक्ति का संदेश लेकर ओढ़ां पहुंची साइक्लोथॉन यात्रा का भव्य रूप से समापन हुआ। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में यात्रा का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थित सरपंचों को नशे के खिलाफ लौटे में नमक डालकर शपथ दिलाई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। समारोह में एसडीएम कालांवाली सुरेश रावीश, डीएसपी संदीप सिंह, डीएसपी रमेश, डीएसपी अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश जग्गा, राजेंद्र सिंह देसूजोधा सरपंच संदीप सिंह सहित आमजन उपस्थित रहे। संवाद

यह अभियान किसी दलगत राजनीति से ऊपर

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त हरियाणा बनाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा। यह अभियान किसी दलगत राजनीति से ऊपर है। मुख्यमंत्री ने संत समाज, खाप पंचायतों और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नशे के खिलाफ इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


हरियाणा की धरती जवानों, पहलवानों और किसानों की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की धरती जवानों, पहलवानों और किसानों की है, यहां नशे के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर धाकड़ हरियाणा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज साइक्लोथॉन का अंतिम पड़ाव है, लेकिन इसे अंतिम पड़ाव न मानकर नशे के विरुद्ध लड़ाई की शुरुआत मानें और ये संकल्प लें कि हरियाणा से एक-एक घर, एक-एक गांव को नशा मुक्त करना है। निश्चित तौर पर इस अभियान के सार्थक परिणाम आएंगे।

साइक्लोथॉन में उमड़ा जनसैलाब। संवाद।

साइक्लोथॉन में उमड़ा जनसैलाब। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें