फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी और पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 25 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई कार्रवाई करने की गुहार
विज्ञापन





फोटो 23








संवाद न्यूज एजेंसी






सिरसा। बेटे की शादी कराने व पैसे डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की गई थी। मामले में रानियां निवासी एक महिला ने परिवार सहित सोमवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।



महिला बचन कौर ने एसपी को बताया कि दिसंबर 2025 में गांव बणी निवासी कुछ लोग उनके घर रिश्ता लेकर आए और एक लड़की का फोटो दिखाकर उसे पढ़ी-लिखी व अच्छे परिवार की बताया। बाद में परिवार को राजस्थान के घड़साना ले जाकर लड़की दिखाई गई और शगुन भी करवाया गया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार को एक बाबा के पास ले जाकर पैसे डबल करने का झांसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में उसने 3 हजार रुपये बाबा को दिए। बाबा ने उसे 6 हजार रुपये वापस दिए। इससे परिवार को विश्वास हो गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर करीब साढ़े चार लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। आरोप है कि बाद में आरोपी टाल-मटोल करने लगे। लड़की के बारे में पूछने पर पहले उसे बीमार और फिर मृत बता दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि फरवरी 2026 में आरोपियों ने साफ कह दिया कि उन्होंने ठगी की है, पैसे वापस नहीं मिलेंगे। परिवार ने रानियां थाना और सीएम विंडो पर भी शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें