फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फॉर्च्यूनर दिलाने के नाम पर 5.20 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। फॉर्च्यूनर कार जल्द दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5.20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर निवासी संदीप सिंह व अवतार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हुडा कॉलोनी निवासी कुलजीत सिंह ने बताया कि वह फॉर्च्यूनर कार खरीदना चाहता था लेकिन विभिन्न डीलरशिप पर लंबी वेटिंग होने के कारण उसने ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से संपर्क किया। इसी दौरान संदीप सिंह ने खुद को टोयोटा कंपनी का सेल्स एजेंट बताते हुए शादी से पहले फॉर्च्यूनर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद अवतार सिंह ने बताया कि अमृतसर में फॉर्च्यूनर उपलब्ध है लेकिन तुरंत बुकिंग के लिए एडवांस राशि जमा करनी होगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 22 नवंबर 2025 को अपने जीजा रंजोध सिंह के गूगल पे खाते से संदीप के खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। अगले दिन 30 हजार रुपये और ऑनलाइन जमा कराए।
इसके बाद आरोपियों ने पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाकर लोन कराने का झांसा देते हुए 20 हजार रुपये और ले लिए। कुलजीत सिंह के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को दोनों आरोपी उसके घर आए और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाकर 3.50 लाख रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन

15 जनवरी को आरोपियों ने उसे टोयोटा एजेंसी से कार लेने के लिए कहा। बाद में पता चला कि आरोपियों द्वारा भेजा गया बिल फर्जी है। जांच अधिकारी जसवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें