फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कनाडा की जगह दूसरे देश भेजा, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर 17.50 लाख रुपये की ठगी, फतेहाबाद के दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कनाडा भेजने और वहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव जमाल निवासी दयाराम की शिकायत पर फतेहाबाद जिले के दो युवकों आदित्य और मनीष के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता दयाराम ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से हुई जो युवाओं को विदेश भेजने का काम करने का दावा करते थे। आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने, वहां नौकरी दिलाने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का भरोसा दिया। इसके बदले 12 लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

दयाराम के अनुसार, 4 अगस्त 2022 को उसने फाइल प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर दो लाख रुपये दिए। बाद में आरोपियों ने वीजा लगने की बात कहकर 24 अगस्त 2024 को 10 लाख रुपये नकद ले लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी उसके घर आकर पैसे लेकर गए जिसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है।
इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम पर 30 अगस्त 2024 को तीन लाख रुपये और लिए गए। शिकायत के अनुसार, 19 सितंबर 2024 को आरोपियों ने उसके बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाकर कनाडा भेजने के बजाय क्रोएशिया भेज दिया।
एयरपोर्ट पर रिश्वत के नाम पर 50 हजार रुपये और लिए गए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने बेटे को कनाडा भेजने के बारे में पूछा तो आरोपियों ने टालमटोल की और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। बेटे को विदेश में फंसा होने का हवाला देकर आरोपियों ने दो लाख रुपये और ऐंठ लिए।
दयाराम का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद उसका बेटा अभी भी क्रोएशिया में रह रहा है और उसे कनाडा नहीं भेजा गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आदित्य निवासी भरपुर व मनीष निवासी गांव भोडियां, जिला फतेहाबाद के खिलाफ चोपटा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें