फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 32 लाख लेकर भी नहीं दिया प्लॉट, दंपति पर केस दर्ज

Mon, 04 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में प्लॉट लेने की चाहत में एक किसान लाखों की ठगी का शिकार हो गया। रामकॉलोनी में रहने वाली एक दंपति ने उक्त किसान 32 लाख 25 हजार रुपये ले लिए और प्लॉट भी नहीं दिया। पीड़ित किसान ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुरंगावाली सगनजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसकी पत्नी परमजीत कौर ने शहर में मकान बनाने की इच्छा जताई। किसान सगनजीत सिंह भी पत्नी की इच्छा पर अपनी सहमति जताते हुए शहर में प्लॉट खरीदने में जुट गया। नवंबर 2014 को उसका संपर्क बरनाला रोड स्थित राम कॉलोनी निवासी विजय मनचंदा से हुआ। उसने सगनजीत सिंह से कहा कि उसकी पत्नी मधू मनचंदा जोकि सरकारी स्कूल टीचर है उसके नाम ईरा ग्रुप लैंड गार्डन में 258 गज का प्लॉट पड़ा हुआ है।

सगनजीत सिंह विजय व मधु मनचंदा के साथ प्लॉट देखने के लिए चला गया और उसे प्लॉट पसंद भी आ गया। प्लॉट की कीमत 32 लाख 25 हजार रुपये बताई गई जो किसान सगनजीत ने दंपति को वहीं पर दे दिए। विजय व मधु मनचंदा ने सगनजीत सिंह से प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए छह महीने का समय मांगा। कुछ दिन बाद सगनजीत सिंह ने प्लॉट के कागजात अपने एक दोस्त को दिखाए।
विज्ञापन


दोस्त ने प्लॉट के संबंध में बैंकों से जानकारी जुटाई जो पता चला कि ये प्लॉट तो देना बैंक के पास गिरवी पड़ा है। यह जानकार सगनजीत सिंह हैरान हो गया और उसने विजय मनचंदा से अपने 32 लाख 25 हजार रुपये वापस मांगे जो उन्होंने देने से साफ इंकार कर दिया। लाखों की ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित किसान पुलिस थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोपी विजय व मधु मनचंदा के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें