फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यक्ति पर तलवार से हमला करने वाले को चार साल की जेल

Mon, 20 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव भंगू के व्यक्ति पर तलवार से हमला करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी लखबीर सिंह को दोषी करार देते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई है। मामले में दूसरे आरोपी की जगतार सिंह की दिसंबर 2023 में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव भंगू निवासी प्रगट सिंह 12 जून 2017 को बाइक पर सिरसा से भंगू जा रहा था। रात 8 बजे पंजुआना के पास भंगू निवासी लखबीर सिंह व जगतार सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया। हमले में प्रगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रगट सिंह का बयान दर्ज करके आरोपी लखबीर व जगतार सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय समक्ष पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी जगतार सिंह की 18 दिसंबर 2023 को मौत हो गई। सोमवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने आरोपी लखबीर सिंह को दोषी करार देते हुए चार साल कैद की सजा सुना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें