फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठेके में घुसकर संचालक के भांजे व कारिंदे को पीटा, गल्ले से डेढ़ लाख रुपये चुराए

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां की अनाज मंडी स्थित शराब ठेके में घुसकर कुछ युवकों ने ठेका संचालक के भांजे और कारिंदे की पिटाई की। इसके बाद गल्ले से डेढ़ लाख रुपये चोरी करके भाग गए। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार करवाया गया। रानियां थाना पुलिस ने ठेका संचालक के भांजे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के सेक्टर 17 निवासी अखिल ने बताया कि वह अपने मामा संदीप निवासी ताजियाखेड़ा के साथ रानियां की अनाज मंडी के शराब ठेके को संभालता है। 18 जनवरी की रात को वह और सेल्समैन विकास रात को ठेके पर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब 9 बजे एक गाड़ी आकर रूकी। इसमें एक तेजवीर उर्फ तेजवर्क निवासी करींवाला व दो अन्य युवक शामिल थे। अखिल ने आरोप लगाया कि तेजवीर व अन्य युवकों ने आते ही सेल्जमैन विकास को धमकाना शुरू कर दिया। उसे पकड़ कर ठेके से बाहर ले गए और मारपीट करने लगे। शोर की आवाज सुनकर लोग एकत्रित होने लगे तो उक्त तीनों धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

अखिल ने बताया कि पांच मिनट बाद ही एक कार आकर ठेके के पास रूकी। इसमें रानियां के सर्वजीत व रवि और दो अन्य लोग सवार थे। उन्हीं के पीछे तेजवीर, उसका जीजा व एक अन्य व्यक्ति भी कार लेकर पहुंच गए। सभी लोग ठेके में घुस गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अखिल का कहना है कि वह और सेल्समैन जान बचाकर भागे तो तेजवीर व उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। अखिल का कहना है कि वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद उसने अनाज मंडी की दीवार से अपने ठेके की तरफ देखा तो तेजवीर ठेके के अंदर जाता और बाहर आता दिखाई दिया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर चला गया।
विज्ञापन

अखिल ने बताया कि हमलावरों के चले जाने के बाद वह ठेके पर पहुंचा तो काउंटर की दराज खुली हुई थी। इसमें से करीब डेढ़ लाख रुपये गायब थे। पुलिस का कहना है कि अखिल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें