फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के ग्रामीणों ने नहीं भरे घरों के बिजली बिल

Thu, 10 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद खंड के गांव अमृतसरकलां, अमृतसरखुर्द, ठोबरियां और प्रतापनगर के ग्रामीणों ने बुधवार को गांवों में बिजली बिल भरवाने आए विद्युत कर्मियों को मात्र नलकूप के बिल दिए।
विज्ञापन


वामदल नेता प्रीतपाल सिद्धू ने बताया कि सोमवार रात्रि को ही इन चारों गांवों के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि वे सभी बुधवार को प्रात: नौ बजे अपने-अपने गांव के गुरुद्वारों में एकत्रित होकर सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली बिलों का विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली बिलों की अदायगी के लिए आने वाले बिजलीकर्मियों को मात्र नलकूप कनेक्शनों के ही बिलों की राशि दी जाएगी।

ग्रामीण डा. हरजीत सिंह, सतपाल सिंह, बलदेव चीमा, डा. बलजीत सिंह, शेर सिंह च_ा, गुरभेज सिद्धू, अमरीक सिंह आदि का कहना है कि हरियाणा सरकार की शह पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा घरेलू बिलों में बेतहाशा वृद्धि तो कर दी गई।  लेकिन किसानों की लहलहाती फसल सफेद मक्खी व ब्लास्ट की वजह से नरमे व धान की फसल तबाह हो गई। बावजूद इसके सरकार बिजली बिल की जबरदस्ती रिकवरी कर रही है।
विज्ञापन


बिजली बिलों की जबरदस्ती उगाही के विरोध में गांव अमृतसरकलां, अमृतसर खुर्द, ठोबरियां, प्रतापनगर गांवों में लोगों ने कमेटियों का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिलों की बढ़ोतरी हटाए जाने तक वे बिलों का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें