सिरसा। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से प्रिंटरिच प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों से कक्षा में किए जा रहे नवाचार, टीएलएम उपयोग और प्रिंटरिच कक्षा सज्जा से जुड़ी 1-3 मिनट की वीडियो मांगी गई हैं। सात खंडों में से चार खंड अपनी वीडियो भेज चुके है। जबकि तीन खंडों की वीडियो अभी लंबित हैं। सोमवार व मंगलवार को बाकी खंडों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित अवधि से कम (1 मिनट से कम) और अधिक (3 मिनट से ज्यादा) समय वाली वीडियो को रिजेक्ट किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कक्षा-कक्ष को प्रिंट-रिच बनाकर बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाना है। वहीं शिक्षक-निर्मित टीएलएम/चार्ट/कोना आदि को बढ़ावा देना है। सोमवार को ऐलनाबादन और चोपटा के शिक्षकों की प्रतियोगिता होगी। वहीं मंगलवार को बड़ागुढ़ा की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चयनित वीडियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। जिलेभर के साताें खंडों से 276 वीडियों खंड स्तरीय प्रतियोगिता में आनी है। इन वीडियों में से चयनित वीडियों जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जाएगी।
अब तक की स्थिति
- कुल खंड: 7
- वीडियो भेज चुके खंड: 4
- लंबित खंड: 3
- रिजेक्शन मानदंड: 1 मिनट से कम व 3 मिनट से अधिक अवधि वाले वीडियो
-
वीडियो सबमिट करते समय ध्यान देने योग्य बातें
- अवधि: 1-3 मिनट के बीच ही रखें
- कंटेंट फोकस: कक्षा की प्रिंटरिच सज्जा (चार्ट, शब्द-दीवार, विषय-कोना)
- टीएलएम का उपयोग और उससे जुड़ा सीखने का असर
- बच्चों की भागीदारी (रीडिंग/एक्टिविटी का छोटा क्लिप)
- फ्रेमिंग/ऑडियो: शोर कम, कैमरा स्थिर, स्पष्ट आवाज-कैप्शन
- पहचान: स्कूल,शिक्षक,खंड का इंट्रो स्लेट शुरू में 3-4 सेकंड
-क्या है प्रिंटरिच कार्यक्रम
यह शिक्षा विभाग की एक पहल है, जिसमें कक्षा-कक्ष को पढ़ाई के लिए आकर्षक और संसाधन-समृद्ध बनाने पर जोर दिया जाता है। कक्षा की दीवारों, चार्ट, शब्द-दीवार, नंबर कॉर्नर, रीडिंग कॉर्नर आदि को इस तरह सजाया जाता है कि बच्चे सिर्फ देखकर भी सीख सकें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चे पढ़ने-लिखने और गणना जैसी मूल दक्षताएं आसानी से और रोचक तरीके से सीखे सके।
-
किस प्रकार आएंगे वीडियो
शिक्षकों को अपनी कक्षा में किए गए नवाचार और प्रिंट-रिच सज्जा को दिखाते हुए 1 से 3 मिनट की वीडियो बनाकर भेजनी हैं। वीडियो में शिक्षक को दिखाना होगा कि उन्होंने कक्षा को किस तरह प्रिंट-रिच बनाया है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी रीडिंग व एक्टीविटी भी छोटी क्लिप में शामिल करनी होगी। वीडियो खंड स्तर पर चयनित होकर जिला शिक्षा विभाग तक पहुंचेंगी।
जिले में प्रिंटरिच प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को ऐलनाबाद व चोपटा और मंगलवार को बड़ागुढ़ा खंड की प्रतियोगिता होनी है। शिक्षक ध्यान रखे एक मिनट से कम और 3 मिनट से ज्यादा वाली वीडियों रिजेक्ट की जा रही है। वहीं 1 से 3 मिनट की वीडियों को ही सेलेक्ट किया जाएगा। - डाॅ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।