फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी

Sat, 23 Aug 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कागदाना में शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग सिरसा के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सिरसा के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

नाेडल अधिकारी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के लिए भी घातक है। यदि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही जागरूक किया जाए तो एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। अध्यापक अजय कुमार नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता पाठन और भाषण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रदान किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर मदन गोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए। विद्यालय प्रभारी सुनील बैनीवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान अध्यापिका राखी यादव को विद्यालय में नियुक्ति का एक वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें