सिरसा। बुधवार को जिले में कोरोना के चार नए मरीज संक्रमित मिले है जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब जिला का रिकवरी रेट 98.14 फीसदी हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख 18 हजार 219 लोगों की सैंपलिंग भी की जा चुकी है।
जिले में अब तक कुल 29 हजार 232 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जिनमें से 28 हजार 690 ठीक चुके हैं। जिला में इस समय 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं। बुधवार को चार नए कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। जिनमें सिरसा अर्बन में एक, ओढां में एक व नाथूसरी चोपटा में दो कोरोना संक्रमण मरीज पाए गए है।