फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रेलवे कॉलोनी में चार बदमाशों ने युवक से की लूटपाट, स्टेशन पर दोस्त को छोड़कर जा रहा था घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहे युवक से चार बदमाशों ने लूटपाट की। लुटेरे युवक को झाड़ियों में ले गए और मारपीट कर उसका मोबाइल, चांदी का कड़ा व बाली छीन ली। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन






दरअसल, रानियां गेट सिरसा निवासी योगेश बुधवार रात करीब 9 बजे अपनी स्कूटी लेकर अपने दोस्त हिसार निवासी रोहताश सैनी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। दोस्त को रेलवे स्टेशन छोड़कर जब वह घर आ रहा था तो रेलवे स्टेशन के पास ही एक युवक ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने स्कूटी वापस मोड़ ली और रेलवे कॉलोनी की तरफ चला गया।
यहां सड़क पर दो लड़के खड़े थे, जिन्होंने उसकी स्कूटी रुकवा ली। इसी समय उक्त युवकों ने आवाज लगाकर सुनसान जगह पर खड़े अपने दो साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों युवक उसे झाड़ियों में ले गए।
विज्ञापन






एक नंबर पर 300 रुपये फोन-पे कराए

योगेश का कहना है कि उक्त युवकों ने उसके मोबाइल से एक नंबर पर 300 रुपये फोन पे करवाए। इसके बाद उक्त युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और हाथ में पहना चांदी का कड़ा, कान की चांदी की बाली निकाल ली। इसके उक्त उक्त युवकों ने उसके साथ मारपीट कर भाग गए।उसने घर जाकर परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी रोहताश कुमार का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। 10 दिन पहले शहर के मिनी बाईपास रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार नाबालिग से मारपीट कर 800 रुपये लूट लिए थे। पुलिस को दिए बयान में 17 वर्षीय तन्मय पुत्र संजय कुमार निवासी चतरगढ़पट्टी ने बताया कि वह आर्मी में जाने के लिए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने जाता है। 28 मई रात 8 बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर शहीद भगत सिंह स्टेडियम से अपने घर चतरगढ़पट्टी जा रहा था। मिनी बाईपास रोड पर सीडीएलयू के गेट के पास बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उक्त युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसकी स्कूटी रुकवा ली और मारपीट कर 800 रुपये छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें