फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी बस की चपेट में आने से चार गायों की मौत, चार घायल

Thu, 15 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव साहुवाला प्रथम के पास बुधवार शाम एक निजी बस की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गईं। सूचना मिलने पर बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके का जायजा लिया और अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी मदन लाल के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में गांव साहुवाला प्रथम निवासी चरवाहे डूफेल खान ने बताया कि वह बुधवार शाम गायों को चराने के बाद बाड़े में वापस ले जा रहा था। इसी दौरान डबवाली की ओर से आ रही एक निजी बस ने गायों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि चरवाहों की ओर से गायों के झुंड को सड़क पर ले जाते समय कई बार वाहनों को साइड नहीं मिल पाती जिससे यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें