नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगावाती महिला । संवाद
- फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना टीकाकरण के चौथे चरण में वीरवार से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने जिले में कुल 2,32 000 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले दिन 35 केंद्रों पर कुल 3864 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले विभाग की ओर से 45 से 59 वर्ष की आयु वाले बीमारी से ग्रस्त लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 35 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण का मेगा ड्राइव चलाया गया। मेगा ड्राइव के दौरान 60 से अधिक आयु वाले 2041 बुजुर्गों ने पहली डोज और 45 ने दूसरी डोज लगाई है। जबकि 45 से अधिक आयु वाले 1662 लाभार्थियों ने पहली डोज और 9 लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिलेवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण से फैलाव को देखते हुए बुजुर्ग भी काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो लाख 32 हजार लाभार्थियों को शामिल किया गया है।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा