संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार की टीम ने ग्राम पंचायत चाडीवाल के पूर्व सरपंच बजरंग को गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व सरपंच बजरंग ने वर्ष 2012-14 में तत्कालीन ग्राम सचिव राजकुमार की मिलीभगत से विकास कार्यों में 20 लाख 24 हजार रुपये का गबन किया गया था। जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ 28 दिसंबर 2021 को एफआईआर दर्ज की गई थी।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख एडीजीपी आलोक मित्तल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 18001802022 व 1064 पर दें।