फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रानियां को उपमंडल बनाने की मांग का किया समर्थन

Thu, 25 Jul 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में बार एसोसिएशन को समर्थन देने पहुंचे वि​भिन्न सामाजिक संगठन। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। रानियां को उपमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन रानियां का धरना नौंवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपना समर्थन दिया और वकीलों को आश्वासन दिया कि वे रानियां को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की मांग को विधानसभा सत्र में उठाएंगे।
बार एसोसिएशन के प्रधान रिंकल बांगा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन देने से बार को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बार द्वारा उपमंडल की मांग को लेकर वर्ष 2022 में समर्थन किया था। सांसद दीपेंद्र हुडा ने रानियां की अनाज मंडी में आयोजित एक सभा में उनकी सरकार आने पर रानियां को उपमंडल बनाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा, किसान समाज संगठन, हरियाणा कंबोज सभा बलाक रानियां द्वारा बार एसोसिएशन को धरने का समर्थन करते हुए समर्थन पत्र सौंपे। इस अवसर पर सतनाम सिंह कंबोज, गुरनाम सिंह झब्बर, बूटा सिंह, दलीप छपोला, प्रो आरसी लिंबा, बलविंद्र नेहरा, प्रेम मेहता, जसवंत विर्क, जसवंत कस्वां, सेवा सिंह विर्क, लवली पुरेवाल, राम प्रताप गिदंडा, स्वर्ण सिंह जज, रघुवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें