फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख ठगे

Thu, 07 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाली दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त दंपति ने वीरूवाला गुडा में रहने वाले एक मिस्त्री से उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरूवाला गुडा निवासी गुरतेज सिंह चिनाई मिस्त्री का काम करता है। वर्ष 2013 में वह पंजाब के
जिले मोगा में चिनाई का काम करने गया था।

यहां सुखवीर सिंह नामक व्यक्ति के घर वह चिनाई करने लगा। सुखवीर सिंह लोगों को विदेश भेजने के कामकाज में जुड़ा हुआ है। मिस्त्री गुरतेज सिंह ने उससे कहा कि वह अपने बेटे को कनाडा भेजना चाहता है। सुखवीर सिंह ने उससे कहा कि उसकी पत्नी का रिश्तेदार कनाडा की एंबेसी में है। उसका काम आसानी से करवा देगा।

दोनों पर विश्वास करके गुरतेज सिंह ने उन्हें 15 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने पर भी उक्त दंपति ने उसे कनाडा नहीं भेजा। गुरतेज सिंह ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने बड़ागुढा पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सुखवीर सिंह और उसकी पत्नी रामजीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें