फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोहरे ने रोकी रेलगाड़ियों की रफ्तार, गोरखधाम सुपरफास्ट डेढ़ घंटे हुई लेट

Wed, 13 Nov 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। कोहरा आने के साथ ही रेलगाड़ियों के पहिये धीमे होने लगे हैं। इसके चलते गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेन भी देरी से पहुंची। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के साथ रोडवेज की बसों की रफ्तार भी कम हो गई है।
विज्ञापन

साथ ही अभी तक बसों पर फोकस लाइट नहीं लगी हैं, इसके लिए रोडवेज यूनियन ने अधिकारियों से मांग की है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान में निरंतर गिरावट आ रही है। तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस पास बना हुआ था। दो दिनों में गिरावट के साथ 28.6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे मौसम में गिरावट आ रही है, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूद समय में कोहरे में धुंआ भी समाहित है। इसके अलावा एक सप्ताह के अंदर किसानों के लिए गेहूं की बिजाई करना जरूरी हो जाएगा। ठंड जैसे-जैसे बढ़ेगी बिजाई करना नुकसानदायक होगा। फसल के उत्पाद पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


वाहन चालकों को रखना होगा ध्यान
- हेडलाइट को लो-बीम पर रखें, कोहरे में हेडलाइट हाई-बीम पर रखना आपके साथ-साथ सामने से आ रहे वाहन के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

- डीफॉगर ऑन रखें
- ओवरटेक करने से बचें

- फॉग लैंप का प्रयोग करें
-हीटर का प्रयोग करें
- गाड़ी के वाइपर दुरुस्त रखें।
- पार्किंग लाइट का प्रयोग करें।
- इमरजेंसी नंबर आपके मोबाइल या कार के डैशबोर्ड के अंदर डायरी में जरूर हो।

इतनी देरी से पहुंची ट्रेनें
ट्रेन समय पहुंची

रेवाड़ी-फाजिल्का एक्सप्रेस - सुबह 9:50, सुबह 10:15 बजे
धुरी-सिरसा पैसेंजर - सुबह 10:35, सुबह 10:37 बजे

गोरखधाम एक्सप्रेस - सुबह 10:40 , सुबह 12:27 बजे
कोटा-सिरसा एक्सप्रेस - दोपहर 1:10, सुबह : 1:27 बजे
रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर - दोपहर 2:25, दोपहर 3:26 बजे
किसान एक्सप्रेस - रात 7:30, रात 8:00 बजे
श्री गंगानगर एक्सप्रेस - शाम 6:00, रात 7:39 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें