फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.75 करोड़ की लागत से अनाज मंडी के 3 शेडों के फर्श होंगे ऊंचे, जलभराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
अनाज मंडी में स्थित शेड। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी में शेड के फर्श की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से टेंडर लगाया गया है। करीब चौक के पास स्थित 3 शेड के फर्श को ऊंचा उठाया जाएगा। जिसके लिए पौने दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। जिसके बाद यहां जलभराव की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कबीर चौक स्थित अनाज मंडी के 3 शेडों के फर्श ऊंचा किए जाने की मांग काफी पहले से थी। क्योंकि यहां अक्सर जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी। बरसात के दौरान यहां एकत्रित होने वाले पानी से किसानों का अनाज खराब हो जाता था। वहीं कई बार रखी गई अनाज की बोरियां भी पानी से भीग जाती थी। लेकिन अब शेड का फर्श ऊंचा होने के बाद इस समस्या से किसानों को भी राहत मिलेगी और आढ़तियों को भी काफी फायदा होगा। वैसे तो ये तीनों शेड एडिशनल मंडी में पड़ते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस निर्माण कार्य के लिए करीब 1.75 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है।
उपायुक्त ने निरीक्षण कर समस्या को दूर करने के दिए आदेश
तत्कालीन उपायुक्त अनीश यादव ने मंडी का निरीक्षण किया था। जिसके बाद आढ़तियों की ओर से शेड के नीचे होने की समस्या को उठाया गया था। उपायुक्त ने समस्या का जल्द ही समाधान करने के आदेश दिए थे। ऐसे में अब मार्केट कमेटी की ओर से टेंडर लगाकर शेड को ऊंचा उठाने के लिए टेंडर लगा दिया। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जिससे किसानों को इसका काफी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में तीन शेड के फर्श को ऊंचा उठाने का कार्य किया जाना है। जिसके लिए पौने दो करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। फर्श ऊंचा होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-विकास सेतिया, सचिव मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें