फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कांप्लेक्स का कर्मचारी समेत पांच कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। रविवार को जहां जिले में 22 केस मिले थे। वहीं सोमवार को भी पांच नए मामले सामने आए हैं। जबकि सुभाष बस्ती का एक संक्रमित ठीक हुआ है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 580 हो गई है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 265 है। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की।
विज्ञापन

सोमवार को सिरसा में मिले संक्रमितों में एक कोर्ट कांप्लेक्स, एक एडिशनल मंडी, एक गांव केहरवाला, एक ऐलनाबाद व एक सांगवान चौक से हैं। कोर्ट कांप्लेक्स में एडीजे व उसकी पत्नी पहले ही संक्रमित मिले थे, इसके बाद भी कोर्ट कांप्लेक्स से कोविड केस मिलने का क्रम जारी है। संक्रमितों की रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। संक्रमितों के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। उन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। गलियों में विभाग की ओर से सैनिटाइजेशन का छिड़काव किया जा रहा है। बता दें कि अब तक जिलेभर से 26928 सैंपल लिए गए, जिसमें से 580 लोग संक्रमित आए हैं। जिले में 265 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 98 होम क्वारंटाइन हैं और 167 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जबकि 21597 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 438 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। 309 लोग ठीक होकर घरों को जा चुके हैं, वहीं 6 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।
ऐलनाबाद शहर का वार्ड नंबर नौ रेड जोन घोषित, डॉक्टर संक्रमित
शहर का वार्ड नंबर नौ रेड जोन बनता जा रहा है, क्योंकि इस वार्ड में 6 केस आए हैं। वार्ड में सोमवार सुबह एक और कोरोना का केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत पहुुंचकर संक्रमित व्यक्ति को सिरसा के कोविड केयर अस्पताल भेजा। जबकि उनके आप पास रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित करके उन सबके सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। उपमंडल नागरिक अस्पताल के डॉ. सुरेश गोदारा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पेशे से डॉक्टर है और करीब 15 दिन ही पूर्व कहीं बाहर से जाकर आया है। जिसके चलते उनमें कोरोना के लक्ष्मण दिखाई देने पर शनिवार को सैंपल लिया गया था, जिसकी सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शनिवार को ऐलनाबाद में एक साथ 15 व्यक्ति कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे, जिससे न केवल प्रशासनिक अमले में बल्कि पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। लेकिन देर शाम को इनमें से 12 व्यक्ति अपने अपने घरों में लौट आए थे। डॉ. गोदारा ने बताया कि तीन लोग हिसार में भर्ती है। जबकि इन 12 लोगों को सिरसा के कोविड अस्पताल में ले जाया गया। जहां इनकी मेडिकल जांच हुई और दोबारा सैंपल लिए गए। जांच के दौरान इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए जिसके चलते स्थानीय डॉक्टर की अनुशंसा पर इन सभी 12 लोगों को घर वापस भेज कर अगले 28 दिनों के लिए होम आइसोलेट किया गया है। अभी इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है। अगले 28 दिनों तक ये सभी अपने घरों से बाहर नहीं आ जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कंटेंनमेंट जोन में स्थित घरों में रहने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पांच नए केस मिले हैं। जबकि एक मरीज ठीक होकर घर पहुंचा है। कुल केस 580 हो चुके हैं।
-सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें